चंद्रवीर यादव को उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार
मुंबई: शिक्षक भारती” ने  शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों के सम्मान के लिए  सावित्री-फातिमा उत्सव 2023 का आयोजन ग्लोब मिल कंपाउंड विद्यालय, लोअर परेल,में  किया गया।इस अवसर पर विधायक कपिल पाटील(विधान परिषद सदस्य) द्वारा चंद्रवीर बंशीधर यादव को उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार* प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में किशन महाडिक, प्रिंसिपल विलास घेरडे,जालिंदर सरोदे उपस्थित रहे।   चंद्रवीर यादव की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.बाबुलाल सिंह पटेल, किलाचंद यादव (अध्यक्ष अ भा यादव महासभा,मुंबई),बीरेन्द्र पाठक,डॉ.सचिन सिंह,शिक्षा विद डॉ.आर.एम.पाल, राजकुमार यादव, राकेश मिश्रा,सुरेंद्र मिश्रा,दयाशंकर पाल (कराटे प्रशिक्षक),बबीता गुप्ता,शरीफ खान, महानंद सिंह,मनोज सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया है।
चंद्रवीर यादव को उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार
			470
			
				            
			
			        
    
                        previous post