163
मुंबई:महाविकास आघाड़ी सरकार द्वारा ओबीसी आरक्षण रद्द करने तथा भाजपा के 12 विधायकों को विधानसभा से एक वर्ष तक निलंबित करने के मुद्दे पर आज लोकसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चाके महामंत्री श्री संगम लाल गुप्ता जी ने आज वसंत स्मृति, मुंबई भाजपा कार्यालय, दादर (पूर्व), मुंबई में प्रेस को संबोद्धित किया।
श्री संगम लाल गुप्ता जी ने कहाँ के वह इस मुद्दे को लोकसभा के मानसुन सत्र में उठायेंगे। ओबीसी आरक्षण से जुड़े लोकतांत्रिक तथा न्यायिक पहलूओं पर भी प्रकाश ड़ाला। साथ ही उन्होंने कुछ पत्रकारों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया।
इस अवसर पर उनके साथ मुंबई भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गावकर तथा मुंबई भाजपा मिड़िया प्रभारी श्रीमती श्वेता परुळकर भी उपस्थित थे।