नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड के चौथे और आखिरी सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है.इसमें रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली की जोड़ी के सफल अभिनय से यह सीरीज काफी लोकप्रिय है.
इस सीरीज का तीसरा सीजन दिसंबर 2024 में नेटफ्लिक्स पर आया था, जो लोगों को बहुत पसंद आया था. इसके बाद मेकर्स ने चौथे सीजन का ऐलान किया, जो कि इस सीरीज का आखिरी सीजन होगा. यह सीजन इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकता है.
इस आखिरी सीजन को दिव्यांग ठक्कर डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है. इस बार भी लीड रोल में रोहित सराफ (ऋषि) और प्राजक्ता कोली (डिंपल) नजर आएंगे. उनके साथ रणविजय सिंहा, विद्या मालवडे, अहसास चन्ना, तारुक रैना और अभिनव शर्मा जैसे पुराने और पसंदीदा कलाकार भी शामिल हैं.