मानखुर्द से डायमंड गार्डन तक
मेट्रो सेवा का उद्घाटन 3 को

पथिक संवाददाता मुंबई,31 मार्च:: मानखुर्द और चेंबूर के बीच चलने वाली मुंबई मेट्रो लाइन 2बी के पहले चरण का उद्घाटन 3 अप्रैल को होगा । निवासियों ने लंबे समय से 5.4 किलोमीटर लंबे इस हिस्से को खोलने की मांग की थी, जिससे भीड़ कम होने और कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।
इस कॉरिडोर का पहला चरण चेंबूर के डायमंड गार्डन और मानखुर्द के मंडाले के बीच 5.4 किलोमीटर के हिस्से को कवर करता है। इसमें पाँच स्टेशन शामिल हैं: डायमंड गार्डन, शिवाजी चौक बीएसएनएल,मानखुर्द और मंडाले।
पूरा 23.6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो लाइन 2बी कॉरिडोर, जिसमें 20 स्टेशन हैं, कई प्रमुख परिवहन प्रणालियों को जोड़ेगा। इनमें वेस्टर्न और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, उपनगरीय रेलवे नेटवर्क, मोनोरेल और मुंबई मेट्रो लाइन 2ए , मुंबई मेट्रो लाइन 3 और मुंबई मेट्रो लाइन 4 जैसे अन्य मेट्रो कॉरिडोर शामिल हैं। एक बार जब यह कॉरिडोर पूरी तरह से चालू हो जाएगा, तो उम्मीद है कि इस मार्ग पर यात्रा का समय 75 प्रतिशत तक कम हो जाएगा।
===========