मसूद अजहर के बड़े भाई ताहिर की रहस्यमय मौत

इस्लामाबाद,@nirbhaypathik::आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर के भाई की मौत हो गई है।
मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की संदिग्ध हालात में हुई है। भारतीय खुफिया सूत्रों ने अनवर की मौत की पुष्टि की है। मोहम्मद ताहिर अनवर की मौत किस वजह से हुई? इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की जैश में अहम भूमिका थी। वह जैश की आतंकी गतिविधियों में एक्टिव था। इस खबर के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, ताहिर अनवर का अंतिम संस्कार पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश हेडक्वार्टर में होगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश की महिला विंग ‘जमात-उन-मोमिनात’ को 25 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया गया था।
भारत ने इस ऑपरेशन सिंदूर में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भी हमला किया था। इसमें मसूद अजहर के परिवार के कुछ सदस्य मारे गए थे। ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के परिवार के 10 में से 4 सदस्य मारे गए थे। जैश ने एक बयान जारी कर कहा कि मसूद अजहर की बड़ी बहन, उसका साला, भतीजे की पत्नी और भतीजी मारे गए।