Home मुंबई-अन्यपूर्व उपनगर मानस परिवार के प्रमुख प्रमोद पांडेय को पितृ शोक

मानस परिवार के प्रमुख प्रमोद पांडेय को पितृ शोक

by zadmin

मानस परिवार के प्रमुख प्रमोद पांडेय को पितृ शोक


मुंबई,@nirbhaypathik: :-मानस परिवार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय के पिता हंसराज पांडेय का अल्प बिमारी के कारण चेंबूर के सुभाष नगर उनके आवास पर 80 साल की आयु में दुखद निधन हो गया।वे अपने पीछे 5 बेटों का भरापूरा  परिवार छोड़ गये हैं।
चेंबूर सिंधी केम्प चरई स्मशान भूमि में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई।उनके बड़े पुत्र अशोक कुमार पांडेय ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी और उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।उनकी अंतिम यात्रा में नगर सेविका आशा सुभाष मराठे स्थानिक नगर सेविका मीनाक्षी अनिल पाटणकर पूर्व नगर सेवक अनिल रामचंद्र पाटणकर,समाजसेवी सुभाष मराठे,कुशल जैन,अनिल ठाकुर,धर्मवीर सिंह चौधरी,राजाराम उपाध्याय,राजश्री पालांडे,राजेश शर्मा,रमेश दुल्गज,विष्णू घुमरे,सूर्य कुमार तिवारी,रविन्द्र प्रसाद पांडेय,हरिश्चंद्र मिश्रा,एम टी डेविड,संतोष दुबे,अनिल पटेल ,पत्रकार कपिलदेव खरवार,सुभाष गिरी,हरिश्चंद्र पाठक के अलावा मानस परिवार के तमाम लोग शामिल थे।पथिक परिवार दिवंगत आत्मा की स्मृति में श्रद्धानत है.

You may also like

Leave a Comment