Home मुंबई-अन्य दिलीप गोडांबे भाजपा के “वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकोष्ठ”के संयोजक नियुक्त

दिलीप गोडांबे भाजपा के “वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकोष्ठ”के संयोजक नियुक्त

by zadmin

दिलीप गोडांबे भाजपा के  “वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकोष्ठ ” के संयोजक नियुक्त

 मुंबई,@nirbhaypathik:हाल ही में घोषित मुंबई भाजपा की नयी कार्यकारिणी में अध्यक्ष अमित साटम ने दिलीप गोडांबे को “वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकोष्ठ ” का संयोजक नियुक्त किया है। दिलीप गोडांबे जनसंघ के समय से ही भारतीय जनता पार्टी – मुंबई के संगठन में एक सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले 55 सालों से संगठन में अलग-अलग पदों पर काम किया है। उत्तर मध्य मुंबई  जिला  के अध्यक्ष के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने माहिम-दादर, नायगांव जैसे विपक्ष के दबदबे वाले इलाकों के साथ-साथ धारावी-मच्छीमार नगर, एंटोप हिल  में भी अपनी पहचान बनाई। पिछले पांच-छह सालों से, उनके पास मुंबई कार्यकारिणी में कार्यालय मंत्री  के पद की जिम्मेदारी थी। पार्टी के कार्य का विस्तार हो रहा है,ऐसे में मुंबई के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं 

को सक्रिय  कर उनके सामाजिक काम और संगठन कार्य के अनुभवों का फायदा उठाना चाहिए।इसी उद्देश्य से यह जिम्मेदारी श्री गोडांबे जी को दिए जाने से कार्यकर्ताओं में ख़ुशी है और कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इस पहल का स्वागत किया है..

You may also like

Leave a Comment