चेंबूर में महाशिवरात्रि पर संगीतमय शिव पार्वती विवाह देख आनंदित हुए शिव भक्त
पथिक संवाददाता

मुंबई,@nirbhaypathik: -जय मां शेरोंवाली परिवार की तरफ से महाशिवरात्रि के पर्व पर टेम्बे ब्रिज के नीचे पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा कम्युनिटी सेंटर में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले राकेश शर्मा सपत्नी सरिता शर्मा और रामेश्वर केसरी सपत्नी पिंकी केसरी ने देवों के देव महादेव की विधिवत पूजा पाठ किया।इसके उपरांत शिव पार्वती विवाह के लिए विधिवत बारात निकाली गई।चेंबूर का सेल कालोनी पटाखों और हर हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हो गया।
परमेश्वर केसरी शिव के बारात की अगवानी कर रहे थे।जबकि नगर सेविका आशा सुभाष मराठे पार्वती को विवाह स्थल तक लेकर आई।शिव और पार्वती ने एक दूसरे को वरमाला डालकर हजारों हजारों साल के लिये एक दूजे के हो गये।सैकड़ों शिव भक्तों ने गुलाब के फूल की पंखुडियां बरसाईं ।इसके तत्काल बाद शिव पार्वती का नृत्य आरम्भ हो गया।
राउर भंगीया बा ढ़ेर,पिसत पिसत होला देर।ए गणेश के पापा हमसे ई भांग पिसाई ना।भसम लगा के नाचे भोला।शिव और पार्वती की जोड़ी ने ऐसे तमाम हिन्दी और भोजपुरी में भक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति कर सैकड़ों शिव भक्तों को नाचने पर विवश कर दिया।नगर सेविका कशिश राजेश फुलवरिया ने भी शिव पार्वती का आशीर्वाद लिया।
महाशिवरात्रि 2026 महोत्सव को सफल बनाने के लिए वीरेंद्र प्रताप बबलू सिंह,रामप्रसाद सैनी,संदीप केसरी,अरविंद गुप्ता,संदीप प्रजापति,राकेश शर्मा,राजकुमार प्रजापति,विष्णु गुप्ता,नंदू केसरी,उमेश पांडेय,निलेश राय,रौनक जयसवाल,संतोष अग्रहरि,गौतम गुप्ता,रोहित बांकेलाल गुप्ता,रामधनी अग्रहरि के अलावा जय मां शेरोंवाली परिवार के सभी महिला/पुरुषों ने काफी परिश्रम किया।
शिव की भूमिका में प्रसाद बेलोसे और पार्वती की भूमिका में सुमित दलवी ने जान डाल दिया।
फोटो:-कपिलदेव खरवार