594
ब्रिजस्टोन इंडिया ने गुवाहाटी में खोले दो नए सेलेक्ट स्टोर
वाणिज्य संवाददाता
मुंबई,@nirbhaypathik:: देश की विश्वसनीय टायर कंपनी ब्रिजस्टोन इंडिया ने सोमवार को गुवाहाटी में दो नए ब्रिजस्टोन सेलेक्ट स्टोर का उद्घाटन किया, जिससे असम में ब्रिजस्टोन की रिटेल उपस्थिति और मजबूत हुई है। दोनों स्टोर्स का उद्घाटन ब्रिजस्टोन इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव शर्मा द्वारा किया गया।
सेलेक्ट स्टोर, कामरूप टायर्स, 89 नंबर दादरा गांव पंचायत, दमदमा-कुलहाटी रोड पर स्थित है.वहीं दूसरा सेलेक्ट स्टोर, द व्हील्स शॉप्पे जैसवाल वे ब्रिज के पास, बोरागांव, एनएच-37 पर खोला गया है।ब्रिजस्टोन सेलेक्ट स्टोर्स को ग्राहकों को एक ही स्थान पर टायर और व्हील केयर का संपूर्ण अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।