मुंबई,@nirbhaypathik: महाराष्ट्र राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को सरकार की तरफ से दो और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें बीड और पुणे इन दो जिलों का पालकमंत्री बनाया गया है। इसके पहले यह जिम्मेदारी उनके पति अजित पवार के पास थी। पवार के निधन के बाद यह रिक्त था। इसके पहले सुनेत्रा पवार को अजित पवार के निधन से खाली हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा चुकी है।