कुर्ला-ट्रॉम्बे रेल मार्ग पर स्थित 3154 झुग्गियों को हटाने की नोटिस रद्द करने की मांग
विशेष संवाददाता

नई दिल्ली, 6 फरवरी:.रेलवे प्रशासन ने 27 जनवरी, 2026 को कुर्ला-ट्रॉम्बे रेल मार्ग पर 3154 झुग्गियों को हटाने का नोटिस जारी किया है, और इस नोटिस से वहां रहने वालों में डर फैल गया है। यह कार्रवाई 10 फरवरी से 12 फरवरी,के बीच की जाएगी। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मांग की है कि इस झपड़ा हटाओ अभियान को रद्द किया जाए और प्रभावित परिवारों के लिए एक स्थायी पुनर्वास योजना शुरू की जाए।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे अपने पत्र में सांसद वर्षा गायकवाड़ ने आगे कहा है कि यह झुग्गी बस्ती दो दशकों से ज़्यादा समय से है और यहां हज़ारों गरीब और ज़रूरतमंद परिवार रहते हैं। इससे पहले, अदालतों और स्थानीय प्रतिनिधियों के दखल के कारण इन झुग्गियों को हटाने की कोशिशें टाल दी गई थीं। लेकिन, इस नए नोटिस के जारी होने से वहां रहने वालों में बहुत डर और बेचैनी फैल गई है। इस तरह की कार्रवाई से हज़ारों परिवार रातों-रात बेघर हो जाएंगे इस नोटिस से झुग्गी-झोपड़ी में माहौल तनावपूर्ण है। इस लिए बिना वैकलपिक व्यस्वस्था के इन झोपड़ों पर तोडू कार्रवाई रोक देनी चाहिए।