
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विलय से पार्टी कार्याध्यक्ष पटेल ने किया इनकार
विशेष संवाददाता
मुंबई,@nirbhaypathik: पार्टी के कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मैं अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं। हमारी पार्टी में फैसला लेने की एक प्रक्रिया होती है। वह प्रक्रिया हमें करना चाहिए। चूंकि मैं राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष हूं, इसलिए इस प्रक्रिया को पूरा करने की जिम्मेदारी मेरी है। इसलिए मैं आगे आया हूं। यह बात साफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी राज्य में सांसद सुनील तटकरे की है। इसलिए वे आगे आए हैं। इसलिए काम करते हुए अपने पदों को भरना हमारी जिम्मेदारी है। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी की बैठक बुलानी होगी। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हम जनता की भावना का सम्मान करते हुए फैसला लेंगे।
दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विलय के दावों पर बोलते हुए पटेल ने कहा कि, इस बारे में मेरी अजित दादा से कोई मंत्रणा नहीं हुई. ऐसा नहीं हो सकता कि हमें विलय के बारे में पता न हो। स्थानीय निकाय चुनाव में हर पार्टी ने अलग-अलग जगहों पर अलग स्टैंड लिया। कुछ जगहों पर हम भाजपा के साथ रहे। कुछ जगहों पर हम शिंदे के साथ रहे। स्थानीय निकाय चुनाव में दादा ने कहा कि हम सब अलग – अलग लड़ रहे हैं। अगर हमारे वोट बंट जाएं तो फर्क पड़ सकता है इसलिए अजितदादा ने कहा था कि हम शरद पवार ग्रुप से बात करेंगे और कोऑर्डिनेशन बनाएंगे। प्रफुल्ल पटेल ने मर्जर की बातचीत को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि बस इतनी ही बातचीत हुई थी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की लीडरशिप को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। अजित पवार के निधन के बाद बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने अब राज्य के उपमुख्यमंत्री का पद संभाल लिया है। लेकिन पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अभी भी खाली है इसलिए, इस पार्टी का राष्ट्रीय कमान कौन संभालेगा, इस बारे में आने वाले दिनों में सामूहिक निर्णय होगा।