
विधायक मुरजी पटेल ने किया पवई की रामलीला का उद्घाटन
मुंबई@nirbhaypathik:-सार्वजनिक रामलीला समिति(रजि)के नव नियुक्त अध्यक्ष निहाल घनश्याम यादव की अध्यक्षता में पवई के पासपोली गांव में 48 वां रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया है।
अंधेरी(पूर्व)के विधायक मुरजी(काका)पटेल ने श्रीराम की आरती और तिलक कर 7 अक्टूबर की शाम 7 बजे रामलीला मंचन का श्रीगणेश किया।उत्तर भारतीय संघ मुंबई के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने फीता काटा और जय श्रीराम के उदघोष के साथ रामलीला का मंचन आरम्भ हो गया।
इस मौके पर क्लाइव डायस,अंजलि दराड़े,प्रमोद तिवारी,मनीष नायर,भरत सिंह आदि लोग मौजूद थे।समिति के सचिव अनिल पांडेय,लल्लू प्रसाद यादव,सुरेन्द्र(बबलू)मिश्र,संजय यादव,अजय यादव,भरत कुमार यादव,कमलेश यादव,दिपक सोनावणे,उमाशंकर यादव के अलावा समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य रामलीला महोत्सव को सफाल बनाने के लिये भरपूर सहयोग दे रहे हैं।
फोटो:-कपिलदेव खरवार