Home मुंबई-अन्य राज्य सरकार की लेक लाडकी योजना के तहत लड़कियां बनेगीं लखपति

राज्य सरकार की लेक लाडकी योजना के तहत लड़कियां बनेगीं लखपति

by zadmin

राज्य सरकार की लेक लाडकी योजना के तहत लड़कियां  बनेगीं लखपति
पथिक संवाददाता 
  मुंबई,11अक्टूबर(@nirbhaypathik): मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य में  लेक लाडकी योजना को लागू करने घोषणा सरकार ने की.इसके अंतर्गत लड़कियों को लखपति बनाने की योजना लागू की जा रही है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि .इसके अंतर्गत पीले और नारंगी राशन कार्ड वाले परिवार में लड़की के जन्म लेने पर 5000 रुपये, कक्षा 1 में प्रवेश करने पर 6000 रुपये, कक्षा 6 में प्रवेश करने पर 7000 रुपये, 11वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर 8000 रुपये, 18 वर्ष पूरा करने पर 75 हजार रुपये, इस प्रकार उस लड़की की कुल  1 लाख 1 हजार रुपए,की रकम मिलेगी.  

इस संबंध में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बताया कि अप्रैल 2023 से जन्म लेने वाली लड़कियों के लिए ‘माझी कन्या भाग्यश्री’ योजना  लागू की जाएगी। यह योजना लड़कियों के जन्म दर बढ़ाने, लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने, लड़कियों की मृत्यु दर को कम करने और बाल विवाह को रोकने, कुपोषण को कम करने और लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लागू की जाएगी। इसमें लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।।

You may also like

Leave a Comment