भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा की नियुक्ति
पथिक संवाददाता
मुंबईnirbhaypathik:भारतीय जनता पार्टी कामगार मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश में उपाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा को नियुक्त किया गया है। भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष विजय हरगुड़े ने संजय शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। कामगार मोर्चा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच में संजय शर्मा को नियुक्ति पत्र दिया गया ।
अध्यक्ष ने कहा कि आप अपने संगठन कौशल का उपयोग पूरे महाराष्ट्र राज्य में भारतीय जनता पार्टी कामगार मोर्चा के संगठन को बढ़ाने एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए करेंगे।
इस अवसर पर संजय शर्मा ने कहा कि वह निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के दायित्व का निर्वहन करेंगे।
संजय शर्मा की नियुक्ति पर क्षेत्र में और समाज में खुशियों का माहौल है संजय शर्मा ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है।