Home मुंबई-अन्य रवींद्र कुलकर्णी बने मुंबई विश्वविद्यालय के कुलगुरु

रवींद्र कुलकर्णी बने मुंबई विश्वविद्यालय के कुलगुरु

by zadmin

 रवींद्र कुलकर्णी बने मुंबई विश्वविद्यालय के कुलगुरु 

विशेष संवाददाता 

मुंबई@nirbhaypathik:, डॉ रवींद्र दत्तात्रय कुलकर्णी को मुंबई विश्वविद्यालय का कुलगुरु नियुक्त किया गया है।  जबकि डॉ सुरेश वामनगीर गोसावी को सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय का कुलगुरु नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल तथा कुलपति  रमेश बैस ने डॉ रवींद्र कुलकर्णी  एवं डॉ सुरेश गोसावी के नियुक्ति की घोषणा की। राज्यपाल ने डॉ संजय घनश्याम भावे की  डॉ बालासाहब सावंत कोंकण कृषि  विश्वविद्यालय के कुलगुरु के पद पर नियुक्ति की है। डॉ रवींद्र कुलकर्णी इंस्टिट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी में वरिष्ठ प्राध्यापक हैं  जबकि डॉ सुरेश गोसावी सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में भौतिक शास्त्र विभाग में वरिष्ठ प्राध्यापक हैं। डॉ संजय भावे , डॉ बालासाहब सावंत कोंकण कृषि विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चरल  बॉटनी  विभाग में  विभाग प्रमुख हैं। 

You may also like

Leave a Comment