Home मुंबई-अन्य अजित पवार ने शरद पवार के निर्णय का स्वागत किया

अजित पवार ने शरद पवार के निर्णय का स्वागत किया

by zadmin

अजित पवार ने शरद पवार के निर्णय का स्वागत किया 

विशेष संवाददाता 

मुंबई(@nirbhaypathik):, आदरणीय शरद पवार साहब  ने  प्रदेश और देश के तमाम पार्टी नेताओं  व  कार्यकर्ताओं के आग्रह को स्वीकार करके एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने रहने का निर्णय मेरे सहित एनसीपी के हर कार्यकर्ता का उत्साह बढ़ानेवाला है । देश में एनसीपी, महाविकास अघाड़ी और विपक्षी दलों की एकता को मजबूत  करनेवाला है। साहब  के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने पर जोर देते हुए अध्यक्ष चयन समिति ने साहब की सेवानिवृत्त के निर्णय को खारिज कर दिया और  सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि साहब को अध्यक्ष पद पर बने रहना चाहिए।  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक परिवार है और साहेब के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश और देश में बड़ी सफलता हासिल करेगी। यह कहते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने  शरद पवार के अध्यक्ष बने रहने के निर्णय का स्वागत किया है। अजित पवार ने कहा कि हम उनकी उम्र और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  अधिक जिम्मेदारी लें।  एकजुट होकर और अधिक मजबूती से काम करें।  साहब के नेतृत्व में एनसीपी को मजबूत करें। उनके सकारात्मक निर्णय के बाद हम सब पार्टी के लिए नए जोश से काम  करना शुरू कर दिया है। 

You may also like

Leave a Comment