Home अर्थमंच सर्वजन हितकारी है केंद्रीय बजट -फडणवीस

सर्वजन हितकारी है केंद्रीय बजट -फडणवीस

by zadmin

सभी जनों के हित का बजट- फडणवीस    

संजीव शुक्ल 

मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने  केंद्रीय  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1फरवरी को संसद में पेश किये गए  बजट की सराहना करते हुए विपक्ष पर पलटवार किया है।  मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि अभी चुनाव है तो क्या बजट नहीं पेश करने का क्या ? यह प्रति वर्ष का बजट है।  विपक्ष को सही मायने में इस बजट का स्वागत करना चाहिए ।  रेलवे के लिए कितने बड़े पैमाने पर बजट में प्रावधान किया है।  मेरी जानकारी के मुताबिक साल 2013 से अभी तक नौ गुना रेलवे का  बजट बढ़ाया है। बजट में  सभी समाज के घटकों को न्याय देने का काम किया गया है।  किसान यह केंद्र बिंदु मानकर अभी तक किसी भी बजट में इतना बड़ा प्रावधान नहीं किया गया जितना प्रावधान इस बजट में किया गया है।  कोई भी ऐसा घटक नहीं है जो  इस बजट में वंचित रहेगा। सहकार क्षेत्र को राहत देनेवाला बजट है। मूलभूत सुविधाओं के लिए दस  लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस बजट से शहरी और ग्रामीण  भागों को गति मिलेगी।  यह सभी को समाहित करने वाला  बजट है।  बजट से मध्यम वर्ग को राहत पहुंचेगी। मैं राज्य की तरफ से बजट का स्वागत करता हूँ। बजट से विशिष्ट राज्यों को ही फायदा नहीं अन्य राज्यों को भी फायदा है।  गरीबों को मुफ्त राशन देने का निर्णय सराहनीय है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकार परिषद में  बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है यह बजट अमृत काल का ‘सर्वजन हिताय’ इस संकल्पना पर आधारित बजट है। समाज के अंतिम व्यक्ति के बारे में विचार करते हुए गरीब, मध्यमवर्गीय ,किसान, उद्योगपति  एवं युवा इन सभी लोगों का विचार इस बजट में किया गया है। इसके अलावा दस लाख करोड़ रूपये की मूलभूत सुविधाओं  पर निवेश देश में बड़े पैमाने पर रोज़गार निर्मित करेगा। 27 करोड़ लोग ईपी एफओ के अन्तर्गत आना मतलब गत आठ वर्षों में औपचारिक क्षेत्र में बढ़ा हुआ रोज़गार साफ़ तौर पर दिखाई देता है।  इन मूलभूत सुविधाओं के लिए किये गए निवेश का बहुत बड़ा फायदा होगा।   विधान सभा में विपक्ष के नेता  अजित पवार ने कहा कि यह बजट चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बजट है।  जो पहले की घोषणा थी उसी को दोबारा घोषित की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बजट में आकर्षक घोषणा , अलंकारिक शब्द , आंकड़ों का खेल और गुलाबी सपने के शिवा इसके पीछे ठोस कुछ भी नहीं  है। मंहगाई  ,बेरोजगारी, किसान , मनरेगा , पेट्रोल , एलपीजी गैस किसानों के उत्पाद का न्यूनतम आधारभूत दाम इस बारे में कुछ नहीं कहा गया। देश की जनता को घोर निराश करनेवाला काम केंद्र की जनता ने किया  है।  शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने कहा है कि  यह लोकसभा चुनाव वर्ष होने के कारण कुछ हद तक सहूलियत  देने का प्रयास किया है तो भी  घोर निराशा  खासकर मुंबई  के हाथ लगी ।   शिवसेना के आदित्य ठाकरे ने कहा कि इस बजट में महाराष्ट्र के हाथ क्या लगा। 

You may also like

Leave a Comment