Home ठाणे सुजीत रोकड़े का राष्ट्रवादी छात्र संघ से कोई लेना-देना नहीं- किरण शिखर

सुजीत रोकड़े का राष्ट्रवादी छात्र संघ से कोई लेना-देना नहीं- किरण शिखर

by zadmin

सुजीत रोकड़े का राष्ट्रवादी छात्र संघ से कोई लेना-देना नहीं- किरण शिखर 

श्रीकेश चौबे/

कल्याण -राष्ट्रवादी कांग्रेस  की राष्ट्रीय महासचिव और महाराष्ट्र कोंकण संभाग की अध्यक्ष किरण शिखर ने स्पष्ट किया है कि सुजीत रोकड़े का राष्ट्रवादी कांग्रेस  के जिलाध्यक्ष पद से कोई लेना-देना नहीं है. बुधवार को कल्याण डोंबिवली के कुछ जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी में शामिल हो गए. इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस  के सुजीत रोकड़े भी शामिल हैं. हालांकि कल्याण डोंबिवली के छात्र जिलाध्यक्ष सुजीत रोकड़े के शिंदे समूह में शामिल होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लेकिन 4 मार्च 22 मार्च को सुजीत रोकड़े ने छात्र संघ के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. किरण शिखर के अनुसार 2 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष सुनील गवणे के अनुमोदन से निखिल कदम को कल्याण डोंबिवली जिला अध्यक्ष और आदित्य चव्हाण को जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इस तरह पार्टी ने खुलासा किया है कि सुजीत रोकड़े के पास कोई पद नहीं था, लेकिन वह राष्ट्रवादी कांग्रेस  पार्टी के कार्यकर्ता थे। इसके सिवा कुछ भी नहीं थे। शिंदे समूह का दावा है कि वह छात्र संघ के जिलाध्यक्ष थे। लेकिन किरण शिखर ने इस दावे का खंडन किया है.

You may also like

Leave a Comment