1K
लखनऊ 22 फ़रवरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ने जा रहा है. सोमवार को जैसे ही उत्तर प्रदेश का बजट पेश होगा, योगी आदित्यनाथ भाजपा सरकार के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे, जिनकी देखरेख में लगातार पांचवीं बार बजट पेश किया गया. इससे पहले जो भी बीजेपी के मुख्यमंत्री हुए, उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया. उन्होंने अपना पहला बजट वित्तीय वर्ष 2017-18 में 3.84 लाख करोड़ का पेश किया था. वित्तीय वर्ष 2017-18 में 3.84 लाख करोड़, 2018-19 में 4.28 लाख करोड़, 2019-20 में 4.79 लाख करोड़ और 2020-21 में 5.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था.